फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge lamp weighing 1100 kg has been brought from Gujarat for Ram temple

Ram Mandir: 1100KG पीतल का विशाल दीपक पहुंच रहा अयोध्या धाम, भक्तों ने आरती उतारकर बरसाए पुष्प; किया विदा

Thu, 11 Jan 2024 03:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 03:42 PM IST
सार

गुजरात से अयोध्या धाम के लिए 1100 किलोग्राम वजन का विशाल दीपक ले जाया जा रहा है। दीपक आगरा पहुंचा तो भक्तों ने शोभायात्रा के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। भक्तों ने दीपक की आरती भी उतारी।

विज्ञापन
huge lamp weighing 1100 kg has been brought from Gujarat for Ram temple
Ram Mandir: 1100 किग्रा पीतल का विशाल दीपक पहुंच रहा अयोध्याधाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में राम मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। देश के कोने-कोने से भक्त मंदिर के लिए भेंट लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के बड़ोदरा से 1100 किलोग्राम वजन का पीतल का विशाल दीपक अयोध्या ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


दीपक की शोभायात्रा गुरुवार की सुबह राजस्थान के रास्ते आगरा के शमशाबाद में प्रवेश की। यहां राम भक्तों ने दीपक के दर्शन कर माला फूल अर्पित किए। दीपक की आरती उतारी। इस मौके पर पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। दीपक की यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे शमशाबाद की सीमा में प्रवेश की। यहां पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Mandir: डेढ़ महीने तक 50 किमी क्षेत्र में फैलाएगी खुशबू, अयोध्याधाम पहुंच रही 108 फीट लंबी यह धूपबत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 1100 किलो वजन का पीतल का विशाल घंटा गुजरात से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ले जाया जा रहा है। सुबह राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। यहां लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed