{"_id":"6a25dead9b9500cef4065205","slug":"hrithiks-lethal-bowling-helped-the-navy-blue-team-become-champions-agra-news-c-365-1-sagr1044-108283-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऋतिक की घातक गेंदबाजी से नेवी ब्लू टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऋतिक की घातक गेंदबाजी से नेवी ब्लू टीम बनी चैंपियन
Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सिकासा प्रीमियर लीग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकासा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स विजार्ड मैदान पर खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नेवी ब्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्हाइट टीम को 131 रनों से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेवी ब्लू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। मनन ने 45, आर्यन गुप्ता ने 38 रन बनाए। व्हाइट टीम के नितिन राजपूत और वैभव गोयल ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टीम 10 ओवर में मात्र 59 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अमन ने 18 और मोहित त्यागी ने 8 रन बनाए। नेवी ब्लू के ऋतिक चतुर्वेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
पुरस्कार वितरण में सिकासा अध्यक्ष सीए अंकित मित्तल ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। ऋतिक चतुर्वेदी को प्लेयर ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मनन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला जबकि वैभव गोयल को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नितिन राजपूत को सीजन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।