फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How will Ramdhun be played in 30 buses without music system?

Agra News: बिना म्यूजिक सिस्टम 30 बसों में कैसे बजेगी रामधुन

Tue, 16 Jan 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
How will Ramdhun be played in 30 buses without music system?
कासगंज। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक श्रीराम धुन और राम भजन बसों में बजाने का आदेश शासन के द्वारा जारी किया गया है। डिपो के द्वारा दिए गए डेटा में 30 बसों में अभी म्यूजिक सिस्टम नहीं है। ऐसे में सभी बसों में भगवान राम के भजनों की धुन यात्रियों सुनाई देना मुश्किल है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। रामभक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की हैं। वहीं परिवहन निगम ने भी बसों में यात्रियों को रामधुन और रामभजन सुनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। डिपो से म्यूजिक सिस्टम लगी बसों का ब्यौरा मांगा गया। अनुबंधित 33 बसों में म्यूजिक सिस्टम है। निगम की 63 बसों में से केवल 33 बसों में ही म्यूजिक सिस्टम है, जबकि 30 बसों में अभी म्यूजिक सिस्टम नहीं है अथवा खराब है। ऐसे में शासन की मंशा के अनुसार सभी बसों में यात्रियों को राम भजन सुनना सुलभ नहीं हो पाए। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि निगम को सूचना भेज दी गई है। जिन बसों में अभी म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था नहीं हैं, उनमें म्यूजिक सिस्टम को लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed