फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How to train without equipment? Athletes raise the question.

Agra News: बिना उपकरण कैसे करें अभ्यास, खिलाड़ियों ने उठाया सवाल

Sat, 31 Oct 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
How to train without equipment? Athletes raise the question.
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हॉस्टल के खिलाड़ियों ने अभ्यास के लिए जरूरी खेल उपकरण नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने उपनिदेशक खेल डॉ. संतोष उपाध्याय को लिखित प्रार्थनापत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने अपने पत्र में प्रशिक्षकों के बारे में भी शिकायत की है। उनका आरोप है कि अभ्यास के लिए जरूरी सामान मांगने पर उन्हें उपकरण नहीं दिए जाते। कई बार सामान देने में टालमटोल की जाती है। इससे उनके अभ्यास पर असर पड़ रहा है। उनके पंजीकरण संबंधी पत्र भी अपने पास जमा करा लिए हैं। वापस मांगने पर उन्हें कार्रवाई की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। खिलाड़ियों ने उपनिदेशक से जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने और समस्याओं के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। फिलहाल इस मामले में प्रशिक्षकों का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यह सब हमारी जानकारी में नहीं है, इस मामले में हमारी कोई टिप्पणी भी नहीं है। = संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed