फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How to study the future of the country under a leaking roof in the rain

Agra News: बारिश में टपकती छत के नीचे कैसे पढ़े देश का भविष्य

Sun, 03 Aug 2025 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
How to study the future of the country under a leaking roof in the rain
फतेहाबाद। बारिश में टपकती छतों के नीचे देश का भविष्य को शिक्षित किया जा रहा है। बच्चों की कक्षा लगेगी या नहीं, यह बारिश को देखकर तय किया जाता है। सरकारी कार्यप्रणाली से फतेहाबाद ब्लॉक के कई परिषदीय विद्यालय जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। जलभराव और प्लास्टर गिरने की घटना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

केस-1 पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेगमपुर

विद्यालय में चार कमरे हैं, जिसमें एक पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। अन्य कमरों में भी बारिश के समय छतों पानी टपकता है। अधिक बारिश होने पर विद्यालय में शिक्षक खुद छुट्टी कर देते हैं। यहां पर 26 बच्चे पंजीकृत है। अभिभावक प्रदीप कुमार बताते है कि लंबे समय से विद्यालय जर्जर बना हुआ है। बारिश के मौसम में बच्चों को विद्यालय भेजने में डर लगता है। ग्रामीण बीपी सिंह बताते है कि पिछले साल एकदम से प्लास्टर गिरने से बच्चे और शिक्षिका बच गई थी। अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते है।
विज्ञापन

केस-2 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैतीखेड़ा
विद्यालय के नौ कमरों में आठ जर्जर हो चुके हैं। बारिश होने पर छत्त से प्लास्टर गिरने लगता है। बच्चों की अधिकतर कक्षा बाहर पेड़ के नीचे लगती है। प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। कक्षा आठ की छात्रा रोशनी बताती है कि बारिश के समय विद्यालय की छतों पानी टपकता रहता। पढ़ाई करने में परेशानी होती है। कक्षा सात की छात्रा वर्षा बताती है कि कई बार छत का प्लास्टर पास आकर गिरा है। कक्षा में पढ़ते समय प्लास्टर गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed