फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How the dream of vaccination is fulfilled, the lock hanging on the centers

कैसे हो टीकाकरण का सपना पूरा, केंद्रों पर लटक रहा ताला

Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
How the dream of vaccination is fulfilled, the lock hanging on the centers
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार टीकाकरण पर जोर दे रहे है। लगातार अभियान चलाने और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जिले में इन सभी दावों की हवा निकलते दिख रही है। पिछले पांच दिन से मैनपुरी में वैक्सीन का संकट है। आलम यह है कि बुधवार को वैक्सीन की कमी के चलते सभी टीकाकरण केद्रों पर ताला लटका रहा। टीका लगवाने पहुंचे लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

जिले में पांच दिन से कोरोना टीकारकण के लिए वैक्सीन की कमी चल रही है। मंगलवार और बुधवार को मांग के बाद भी जिले के लिए वैक्सीन नहीं मिली। इसी के चलते बुधवार को सुबह से ही सभी टीकाकरण केंद्रों पर ताला लटकता रहा। टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे लोग निराश होकर अपने घरों को लौट गए। वैक्सीन की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर से ही वैक्सीन की सप्लाई बाधित हुई है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मात्र 320 वॉयल से होगा वृहद टीकाकरण
एक जुलाई से शासन ने वृहद टीकाकरण के निर्देश दिए है। लेकिन एक जुलाई के लिए जिले में बुधवार रात तक 270 वॉयल कोवीशील्ड और 50 वॉयल कोवैक्सीन की स्वीकृति मिली है। एक जुलाई के लिए जिले में सात हजार लोग टीकाकरण की सूची में प्रतीक्षारत हैं। ऐसे में महज 3200 लोगों को ही टीका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की आपूर्ति ऊपर से ही बाधित हो रही है। बुधवार के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी इसलिए टीकाकरण बंद रहा। बुधवार की रात 270 कोवीशील्ड और 50 कोवैक्सीन मिलने की संभावना है। इससे बृहस्पतिवार को टीकाकरण कराया जाएगा।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed