फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How safe are the books, there is no account

कितनी सुरक्षित हैं पुस्तकें, नहीं है लेखाजोखा

Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
How safe are the books, there is no account
आगरा। केंद्रीय पुस्तकालय के रिकॉर्ड में 1.74 लाख पुस्तकें हैं। इनमें कितनी सुरक्षित हैं और कितनी नष्ट हो गईं हैं, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पास इसका कोई लेखाजोखा नहीं है। आश्चर्य की बात तो ये है कि 1927 से एक बार भी सत्यापन नहीं हुआ है। इसी साल विश्वविद्यालय की नींव रखी और पुस्तकालय भी स्थापित हुआ था।
विज्ञापन

पुस्तकालय में स्टाफ और फर्नीचर की कमी से पुस्तकों का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। खुली रैक में पुस्तकें रखी हुईं हैं, अलमारी टूटी हैं। खिड़की भी टूटी हैं। इससे बंदर कमरों में पहुंचकर पुस्तकों को नुकसान पहुंचाते हैं। धूल से भी पुस्तकें खराब हो रहीं हैं। सैकड़ों पुस्तकें रद्दी में तब्दील चुकी हैं। विश्वविद्यालय पिछले 95 साल से पुस्तकों की खरीद का आंकड़ा कुल भंडार में जोड़ता रहा, लेकिन बेकदरी से नष्ट हुईं पुस्तकों का कोई हिसाब उसके पास नहीं है। पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. यूसी शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय की बदहाली दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। कुलपति के संज्ञान में भी इसे लाया गया है। जल्द सुधार के लिए कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed