फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How did the young man fall from the moving train after his death the family members alleged this

Mathura: चलती ट्रेन से कैसे गिरा युवक, मौत के बाद घरवालों ने लगाया ये आरोप

Thu, 06 Apr 2023 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

पुलिस जहां युवक की मौत को हादसा बता रही है, तो वहीं उसके घरवालों ने उसके दो दोस्तों और एक महिला पर ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
How did the young man fall from the moving train after his death the family members alleged this
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 दिल्ली से मथुरा आ रही ट्रेन से मंघेरा क्रॉसिंग के पास गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने ट्रेन में सवार दो दोस्तों सहित एक महिला पर ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

हाथरस का रहने वाला है युवक 

हाथरस के मेडू गांव निवासी सोहन सिंह के पुत्र बॉबी (20) की बृहस्पतिवार सुबह जैंत थाना क्षेत्र के मघेरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक थूंकते समय साइड में लगे खंभे से टकराकर ट्रैक पर आ गिरा। चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: इन बाबा के धाम से कोई नहीं लौटा खाली, हनुमान जी के हैं परम भक्त, चमत्कार हुए ऐसे कि विदेशी भी बन गए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने लगाया ये आरोप  

पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद पिता सोहन सिंह और भाई धर्मजीत ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनका भाई और उसके दो दोस्त देहरादून की रानी पापड़ी पत्थर खदान से फरार थे। तीनों युवक एक महिला संग मथुरा आ रहे थे। संभवतः किसी विवाद में बॉबी को ट्रेन से धक्का दे दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। तहरीर मिलने पर घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed