{"_id":"6539db750752b1a29601e54c","slug":"how-did-the-fire-break-out-in-the-general-coach-of-patalkot-express-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग कैसे लगी? अधजली चीजों से चलेगा पता; फोरेंसिक टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग कैसे लगी? अधजली चीजों से चलेगा पता; फोरेंसिक टीम कर रही जांच
Thu, 26 Oct 2023 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:52 AM IST
सार
आगरा झांसी रेलवे ट्रैक स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार दोपहर गाड़ी नंबर 14624 पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में आग लग गई। इस आग से यात्रियों में दहशत फैल गई। ये आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम ने आठ नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
पातालकोट एक्सप्रेस में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लगने की घटना की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने कोचों में फर्श, सीट और अन्य जगह से नमूने लिए। इनकी जांच फोरेंसिक लैब में की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि कहीं कोई ज्वलनशील रसायन और विस्फोटक तो नहीं था। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि चार दमकलों ने आग पर काबू पाया। दो यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने आठ नमूने लिए हैं। कोचों में अधजली चीजें मिली थीं। फोरेंसिक टीम इनकी जांच करेगी।
आगरा कैंट से भेजी गई मेडिकल टीम
भांडई रेलवे स्टेशन पर आग के बाद यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए आगरा कैंट से रेलवे की मेडिकल टीम को रवाना किया गया था। टीम ने कई यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। पातालकोट एक्सप्रेस में आग के करण कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। महिला यात्री ने बताया कि भगदड़ में वह अपना बैग ही ले पाई बाकी सामान जल गया।
ये भी पढ़ें - पातालकोट एक्सप्रेस में आग: 'तेज धमाका और आग का गोला बना कोच, कूदकर बचाई जान'; यात्रियों ने बयां की आपबीती

टीटी ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की
कोच में आग की लपटें देख ट्रेन में टीटी ने तुरंत अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। कोच में बहुत अधिक धुआं बढ़ जाने के कारण वह करीब 10 मिनट तक ही कोच में रह सका। उसने कई यात्रियों को भी कोच से बाहर निकाला। टीटी का वीडियो वायरल हो रहा है।

रेलवे टीम ज्वाइंट नोट कर रही तैयार
पातालकोट एक्सप्रेस में हुए अग्निकांड का कोई स्पष्ट कारण अभी तक रेलवे की ओर से नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या फिर किसी यात्री के बीड़ी आदि फेंकने से कोच में आग लगी जो की तीन अन्य कोचों तक फैल गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर डीआरएम, एडीआरएम प्रशासन और एडीआरएम परिचालन, सरक्षा आयुक्त समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। हादसे के पीछे कारण जानने के लिए ज्वाइंट नोट तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - पातालकोट एक्सप्रेस में आग: ओएचई काटी गई, चार घंटे तक 20 ट्रेनों का संचालन हुआ ठप

दो साल पहले शताब्दी के एसएलआर कोच में लगी थी आग
यात्री ट्रेन में आग लगने की घटना साधारण नहीं है। करीब दो साल पहले शताब्दी ट्रेन के एसएलआर कोच में आग लग गई थी। इसके बाद रेलवे ने पार्सलों को भलीभांति चेकिंग शुरू कर दी। जनरल कोच में दैनिक यात्री भी कई बार प्रतिबंधित वस्तुएं यात्रा में ले जाते हैं।