फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How a computer engineer became a gangster Job in call center during day robbery at night

कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बना गैंगस्टर: दिन में कॉल सेंटर में नौकरी, रात में लूटपाट; ऐसे आया पकड़ में

Mon, 02 Oct 2023 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर महिला से लूट के मामले में जेल जाने के बाद भी गैंगस्टर ने लूटपाट नहीं छोड़ी। छूटने के बाद वह दिन में नोएडा में कॉल सेंटर में नौकरी करता था। रात में बाइक टैक्सी चलाकर लूटपाट करता था। 
 

विज्ञापन
How a computer engineer became a gangster Job in call center during day robbery at night
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के एक कंप्यूटर इंजीनियर को महंगे शौक ने गैंगस्टर बना दिया। जमानत पर रिहा होने के बाद वो नोएडा में पहचान छिपाकर रह रहा था। दिन में कॉल सेंटर में नौकरी करता था। रात में टैक्सी बाइक चलाता था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था। हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने बताया कि लॉयर्स कालोनी निवासी आदित्य यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आदित्य यादव ने पिछले साल एमजी रोड स्थित सेंट जोंस चौराहे के पास एक महिला की चेन लूटी थी। महिला स्कूटी से गिरकर जख्मी हो गई थी। आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने शहर छोड़ दिया। नोएडा में जाकर रहने लगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने  बताया कि आरोपी वहां कॉल सेंटर में नौकरी करने लगा था। रात को टैक्सी बाइक चलाता था। एक टीम को उसके घर पर नजर रखने के लिए लगाया था। आरोपी अपने घर आया था। उसे दबोच लिया गया। पुलिस को बताया कि वह एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पास है। शुरुआत में संगत ने उसे बिगाड़ दिया। उसके खर्चे बढ़ गए थे। आमदनी कोई नहीं थी। अपने खर्चे पूरे करने के लिए उसने लूट करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed