फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Houses built for the protection of turtles

Agra News: कछुओं के संरक्षण के लिए बनाए गए घरौंदे

Tue, 21 May 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Houses built for the protection of turtles
कासगंज। जिले में गंगा नदी के किनारे संस्था वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) जल जीवों के संरक्षण पर कार्य कर रही है। दतलाना में कछुआ संरक्षण के लिए उनके अंडों को सहेजने के लिए घरौंदे बनाए गए हैं। इनमें अंडों को संरक्षित किया गया है। कछुए जब अंडों से बाहर आएंगे तो इन्हें तालाब में छोड़कर पोषण किया जाएगा और इसके बाद इन्हें गंगा में छोड़ा जाएगा।जिले में पहली बार कछुआ संरक्षण की दिशा में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने कार्य किया है। इसे लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ही नहीं पर्यावरणविद और प्रकृति प्रेमी भी उत्साहित हैं। इससे पूर्व अलीगढ़ के सांकरा पर पिछले वर्ष कछुओं के लिए घरौंदे बनाए गए थे। इसके बाद जिले में पहल की गई। लहरा क्षेत्र में कछुओं के अंडे के लिए 18 घरौंदे तैयार किए गए हैं। जिनमें 352 अंडे संरक्षित किए गए हैं। उनकी देखरेख के लिए दो प्रशिक्षित लोगों को तैनात किया गया है। किसी स्थान पर एक साथ मिलने वाले कछुओं के अंडों को एक परिवार के अंडे मानकर एक घरौंदे में संरक्षित किया गया है। जमीन में एक से डेढ़ फुट गहरी खुदाई कर बांस का प्रयोग करके ये घरौंदे बनाए गए हैं। हर परिवार के अंडों के लिए अलग-अलग घरौंदे बने हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के समन्वयक राजेश बाजपेयी का कहना है कि कछुओं के घरौंदे बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। गंगा नदी के किनारे रहने वाले डेढ़ सौ किसानों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया है कि वह कछुओं के अंडे खोजकर घरौंदों तक पहुंचाएं। जिले में दतलाना से कादरंगज तक यह अभियान चलाया गया। अब दतलाना से जुड़े लहरा इलाके में कछुओं के घरौंदे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed