फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House Tax Increased 10 Times in A year By Nagar Nigam

मनमानी: एक साल में 10 गुना बढ़ाया हाउस टैक्स, नोटिस मिलते ही घबराए लोग, मेयर से शिकायत

Thu, 20 Feb 2020 03:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Feb 2020 03:08 PM IST
सार

60 करोड़ रुपये है हाउसटैक्स का लक्ष्य
43 हजार संपत्तियों से मिल सका टैक्स
35 करोड़ ही वसूला जा सका है टैक्स

विज्ञापन
House Tax Increased 10 Times in A year By Nagar Nigam
आगरा नगर निगम

विस्तार

अब तक केवल 55 फीसदी टैक्स ही वसूल पाए नगर निगम के टैक्स अधिकारी अनाप शनाप टैक्स के नोटिस भेज रहे हैं। गड़बड़ी का आलम ये है कि जिन संपत्तियों से बीते साल तक 6500 या 7300 रुपये हाउस टैक्स के रूप में वसूले जा रहे थे, उन्हें इस साल अचानक ही 67 हजार, 73 हजार, 80 हजार रुपये के नोटिस भेज दिए गए।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद घबराए लोग नगर निगम पहुंच रहे हैं। इनमें से कई शिकायतें मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से भी की गई हैं। मेयर ने शिकायतों की संख्या बढ़ने के बाद टैक्स अधिकारियों से नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्य सुरेश खन्ना ने मेयर नवीन जैन से मुलाकात कर उन्हें निगम अधिकारियों द्वारा की गई गड़बड़ी से रूबरू कराया। खन्ना का हाउस टैक्स का बिल 6,42,622 रुपये भेजा गया, जिसे देखकर वह दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश खन्ना की तरह अमरदीप चौधरी के विभव नगर स्थित घर का हाउस टैक्स 7321 रुपये भेजा गया, लेकिन इस बार उन्हें 42 हजार रुपये का नोटिस मिला तो वह भी शिकायत लेकर मेयर से मिले। इनकी तरह नगर आयुक्त से मिलकर गड़बड़ी दूर करने के लिए लोग गुहार लगा रहे हैं। 


नियमावली होगी तैयार
हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतें मेरे पास ज्यादा आ रही हैं। कुछ न कुछ गड़बड़ी टैक्स विभाग ने की है, जिससे लोग परेशान हैं। हाउस टैक्स के लिए तय नियमावली तैयार की जाएगी, जिससे एक ही साल में कई गुना का अंतर न आए - नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed