{"_id":"5f84916e8ebc3e276d6ba76d","slug":"house-notice-mainpuri-news-agr463391037","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग के लिए आवंटित जमीन पर बना लिया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग के लिए आवंटित जमीन पर बना लिया मकान
विज्ञापन
शहर के ज्योंती रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लोगों द्वारा बनाए गए मकान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला प्रशासन ने ज्योंती रोड पर औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया है। यहां उद्योगिक क्षेत्र में 39 लोगों को भूखंड आवंटित किए गए थे। इसमें से 27 लोगों ने अवैध रूप से उद्योग केंद्र की जगह पर मकान बना लिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उद्योग संचालन के निर्देश दिए हैं।
20 साल पहले शहर के ज्योंती रोड पर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करते हुए प्लॉट के रूप में 39 लोगों को जमीन आवंटित की गई थी। आवंटित प्लॉट पर लोगों ने भवन तो बना लिए लेकिन इन भवनों में उद्योग संचालन के बजाय आवास बना लिए। 39 में से मात्र 12 में उद्योग संचालित हो रहे हैं जबकि 27 लोग इन प्लॉट पर मकान बनाकर रह रहे हैं। यहां एक मंजिल ही नहीं दो से तीन मंजिल तक मकान बना लिए हैं। उद्योग विभाग ने पूर्व में इन्हें नोटिस जारी किए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर उद्योग न संचालित करने वाले लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने भी जताई नाराजगी
इस संबंध में पिछले सप्ताह जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि संबंधितों को एक महीने का समय दिया जाए। एक महीने में जो लोग उद्योग संचालित नहीं करते हैं उनके जमीन आवंटन को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
औद्योगिक एरिया में कुछ लोगों ने उद्योग की जगह पर अपना निवास बना लिया है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद सऊद, जिला उपायुक्त उद्योग