फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House count completed in 72 blocks, Pinahat leads

Agra News: 72 ब्लॉक में मकानों की गणना पूरी, पिनाहट सबसे आगे

Thu, 28 May 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
House count completed in 72 blocks, Pinahat leads
आगरा। जनगणना के पहले चरण में मकानों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिले में 5534 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) हैं, जिनमें बुधवार तक 72 एचएलबी में मकानों की गणना हो चुकी है। पिनाहट नगर पंचायत सबसे आगे हैं। यहां 40% मकानों की गणना हो चुकी है। 25 प्रतिशत से अधिक प्रगणकों ने काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त संदीप वर्मा ने बताया कि जिले में 5534 और नगर में 3300 एचएलबी हैं। 8500 से अधिक प्रगणक हैं। 20 जून तक घर-घर सर्वे, मकानों की सूची और गणना कार्य चलेगा। स्वगणना के दौरान भरे गए फार्मों का भी प्रगणक इस दौरान घर पर सत्यापन करेंगे। जिले में 75 प्रतिशत प्रगणकों ने काम शुरू कर दिया है, जबकि 25 प्रतिशत ने काम शुरू नहीं किया। उन्होंने बताया कि फतेहपुर सीकरी नगर पालिका में तीन प्रतिशत, पिनाहट नगर पंचायत में 40 प्रतिशत के अलावा फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में 2 और बाह क्षेत्र में 3 प्रतिशत मकानों की गणना और सूचीकरण हो चुका है।
विज्ञापन


गर्मी से बेहाल प्रगणक, घूम रहे गली-गली
- एक तरफ लू का प्रकोप है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। जिला प्रशासन भी भीषण गर्मी को लेकर सतर्कता बरत रहा है, लेकिन प्रगणकों को 46 डिग्री तापमान में मकानों की गणना के लिए गली-गली भटकना पड़ रहा है। अधिकांश प्रगणक महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed