फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   house collapsed metro was responsible family was in panic and put up posters on walls

UP: मकान गिरा तो मेट्रो जिम्मेदार...इसलिए दहशत में ये परिवार, दीवारों पर लगा दिए पोस्टर

Fri, 01 Aug 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

आगरा के मोती कटरा में मेट्रो की खुदाई से कई मकान जर्जर हो गए। ये मकान कभी भी गिर सकते हैं, जिसके चलते लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन
house collapsed metro was responsible family was in panic and put up posters on walls
दीवारों पर लगा दिए पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो की खुदाई के दौरान लापरवाही से भवन जर्जर हो गए हैं। इसके धराशायी होने पर जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की होगी। मोती कटरा में कई घरों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। मकान स्वामियों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है। ये रहने लायक नहीं है और कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


दयानंद गुप्ता ने बताया कि उनका चार मंजिला घर है। सुरंग की खुदाई में मकान में दरारें आ गईं। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई। सरकार से मान्यता प्राप्त इंजीनियर से ऑडिट में घर रहने लायक नहीं बताया गया है। परिवार किराये पर रहने के लिए मजबूर है। मोती कटरा के ही चितरंजन कुमार जैन ने बताया कि यूपीएमआरसी के अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर यूपीएमआरसी के महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि इनके घरों की मरम्मत करा दी है। सुरंग बन गई है, अब घरों को कोई खतरा नहीं है। कुछ लोग चाहते हैं कि पूरा घर नया बनवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed