फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House Collapsed In Mantola

बारिश के चलते मंटोला में ढहा तीन मंजिला मकान, जूता कारीगर, पत्नी और बच्ची की मौत

Thu, 20 Aug 2020 09:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Aug 2020 09:18 AM IST
सार

मंटोला के ढोलीखार की घटना, नौ घंटे के रेस्क्यू के बाद हटाया जा सका मलबा

विज्ञापन
House Collapsed In Mantola
मकान ढहने के बाद राहत और बचाव कार्य करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंटोला के ढोलीखार में बुधवार सुबह साढ़े छह बजे 100 साल पुराना तीन मंजिला जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। इसमें रह रहे जूता कारीगर मोहम्मद वकीलउद्दीन (40), उनकी पत्नी समा ताज और एक साल की बेटी आयत मलबे में दब गए।
विज्ञापन


घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच गई। नौ घंटे बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा बारिश की वजह से हुआ।
विज्ञापन


ढोलीखार की तंग गली में मोहम्मद सईद का तीन मंजिला सौ साल पुराना मकान है। सईद के पांच बेटे शकील, अकील, भोलू, शरीफ और वकील (वकीलउद्दीन) मकान में रहते थे। परिजनों ने बताया कि दो साल से वकील अपनी पत्नी समा ताज के साथ अकेला ही मकान में रह रहा था। बाकी भाई दूसरे मकान में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील की एक साल की बेटी आयत भी थी। तीसरी मंजिल पर उसका बड़ा भाई शकील जूता कारखाना चलाता था। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मकान भरभराकर गिर गया, जिससे मलबे में वकील उसकी पत्नी और बच्ची दब गए। उनकी आवाज तक बाहर नहीं आ सकी। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। समा ताज के मायके नाई की मंडी से परिजन आ गए।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मलबा हटाने के प्रयास शुरू किए। संकरी गली होने की वजह से जेसीबी अंदर नहीं जा सकी। बाद में छोटी जेसीबी मंगवाकर 12 मजदूरों की मदद से मलबा हटाया गया।

शाम तकरीबन साढ़े चार बजे वकील, समा और आयत निकले। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि मकान जर्जर हो गया था। जिससे वह गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed