{"_id":"5caa0a45bdec2213e8070c66","slug":"house-collapsed-after-fireworks-explosions-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: आतिशबाजी से भरे कमरे में धमाका, मकान धराशायी, आसपास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: आतिशबाजी से भरे कमरे में धमाका, मकान धराशायी, आसपास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त
Sun, 07 Apr 2019 08:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
धमाके से मकान हुआ धराशायी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जैथरा कस्बे में रविवार शाम को एक मकान में धमाका हो गया। इससे मकान धराशायी हो गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की छह दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पाकर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि मकान में आतिशबाजी रखी थी। घटना के बाद आतिशबाजी बनाने वाला व्यक्ति फरार हो गया।
जैथरा निवासी मीरखां ने अलीगंज रोड पर किराये पर मकान लिया है। वो मकान के एक कमरे में आतिशबाजी तैयार करने का काम करता है। रविवार शाम को अचानक कमरे में धमाका हुआ और मकान धराशायी हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास की छह दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाका होने के साथ ही मकान में आग लग गई।
धमाकों की आवाज सुनकर जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही दमकल विभाग को भी दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों में राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि धमाका होने के बाद आतिशबाजी तैयार करने वाला व्यक्ति फरार हो गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।

आबादी वाले क्षेत्र में हुआ धमाका
जिस मकान में धमाका हुआ, वो आबादी वाले इलाके में स्थित है। धमाके के बाद मकान में आग की तेज लपटों को देखकर करीब 45 मिनट तक लोग दहशत में रहे। रुक-रुक कर हो रहे धमाकों को लेकर लोगों में लगातार डर बढ़ता जा रहा था।
जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। वर्ष 2014 में थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कंसुरी में सबसे बड़ा धमाका हुआ था। जिसमें दो मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले दिवाली के दिन कस्बे की बूरा मंडी में भी आतिबाजी से धमाका हुआ था। इसमें एक किशोर की मौत हो गई थी।