{"_id":"621fb59670990347be059dca","slug":"house-collapse-in-nagla-vindrai-mainpuri-news-agr525963877","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग जख्मी
विज्ञापन
02एमएनपी-23-बेवर में लिंटर गिरने से क्षतिग्रस्त सामान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव नगला विद्राय में बुधवार की तड़के एक मकान का लिंटर भर-भराकर गिर गया। मलबा के नीचे दबकर एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला विद्राय निवासी ब्रजेश जाटव मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी माधुरी देवी व चार माह के पुत्र के साथ कमरे में सो रहे थे। बुधवार की तड़के करीब तीन बजे अचानक कमरे का लिंटर भर भराकर गिर गया। नीचे सो रहे दंपती मलबा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं चार माह का मासूम भी जख्मी हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। ब्रजेश के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, आननफानन में मलबा में फंसे दंपती व बच्चे को बाहर निकाला गया, इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां दंपती की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बच्चे को जिला अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा ब्रजेश
ब्रजेश जाटव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 15 वर्ष पूर्व उसकी मां सोना देवी के नाम कालोनी आई थी। जिससे उसका आवास बना था, वृद्धा सोना देवी ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद