{"_id":"5ef345e48ebc3e43351cee1c","slug":"hotspot-aria-open-preser-kosi-kosi-news-agr447496535","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट एरिया में दुकानों को खोलने के लिए बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट एरिया में दुकानों को खोलने के लिए बनाया दबाव
विज्ञापन
कोसीकलां। कोरोना महामारी के चलते संक्रमित मरीज मिलने पर शेरगढ़ तिराहे को हॉटस्पॉट घोषित कर बंद कराया गया है। बुधवार को दुकानों को खुलवाने के लिए व्यापारियों ने एसडीएम पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन मना करने के बाद व्यापारी वापस चले गए।
कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के कारण क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया है। मकान को मल्टी स्टोरी मानते हुए कुछ एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया। जिससे 10-15 दुकानें बंद हो गईं। इससे दुकानदार परेशान हो गए। बुधवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य जब शेरगढ़ तिराहे पर पहुंचे तो व्यापारियों ने दुकानों को खुलवाने के लिए दलील देनी शुरू कर दी।
व्यापारियों का कहना था कि लॉकडाउन के चलते पहले ही काफी नुकसान उठा चुके हैं, अब कोरोना केस मिलने के बाद दुकानों को बंद करा दिया गया है, इससे वे परेशान हैं। मैन बाजार में केस मिलने के बाद कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे मान गए।
विज्ञापन
27 संदिग्धों को भेजा जांच के लिए
कोसीकलां। कोरोना संदिग्धों की जांच का क्रम जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 27 लोगों को जांच के लिए भेजा, जिसमें बरसाना सीएचसी पर तैनात 9 कर्मचारी शामिल हैं। यह जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने दी।