फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hotel management student found hanging in PG room

Agra News: पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला होटल मैनेजमेंट छात्र का शव

Wed, 14 Jan 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Hotel management student found hanging in PG room
अनूप का फाइल फोटो
आगरा। ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम पीजी में होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव जंगले पर बने फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पीजी इंस्टीट्यूट के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इटावा के भरथना कस्बा के वाजपेयी नगर के रघुराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनूप यादव (27) तीन साल से वेदा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड मैनेजमेंट ताजगंज में पढ़ाई कर रहा था। कुछ माह पहले उसकी इंटर्नशिप एत सितारा होटल में हुई थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे पीजी में रूम पार्टनर कमरे पर आया तो उसने अनूप का शव जंगले पर बने फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि जिस जंगले पर बेटे का शव फंदे से लटका मिला है,उसकी ऊंचाई सिर्फ छह फीट है। बेटे के पैर जमीन से छू रहे थे। इंस्टीट्यूट के कुछ लोग उसे वहां नौकरी नहीं करने देने का दबाव बना रहे थे। बेटे को किसी ने साजिश के तहत हत्या कर तो नहीं लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन को पूरी तरह से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच की जा रही है।
पियुष कांत राय,एसीपी ताज सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed