फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hot winds are scorching the body, heat is not reducing

Agra News: गर्म हवाएं झुलसा रहीं तन, नहीं कम हो रहा गर्मी का सितम

Fri, 14 Jun 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hot winds are scorching the body, heat is not reducing
मैनपुरी। जून का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक मानसून की दस्तक नहीं हो सकी है। इसके कारण गर्म हवाएं और आसमान से बरसती आग लोगों को बेहाल कर रही है। दिन भर सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहीं शाम को भी उमस के चलते गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गर्मी का सितम अब लोगाें के लिए बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि जून के प्रथम सप्ताह के बाद गर्मी कम हो जाएगी, लेकिन अब तक तापमान 43 और 44 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं गर्म हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को मजबूरन घरों में ही कैद होना पड़ा। जो लोग किसी काम के लिए बाहर भी निकले वे सड़कों पर छांव तलाशते नजर आए। शाम को भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आई। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते गर्मी का अहसास होता रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी का सितम जारी रहेगा। अगले सप्ताह कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
----
सूख रही है मक्का की फसल
खेतों में मक्का की फसल किसानों ने लगाई थी। उन्हें इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन आसमान से बरस रही आग के कारण मक्का की फसल खेतों में ही सूखती जा रही है। बारिश न होने के कारण फसल की सिंचाई का भी संकट खड़ा हो गया है। निजी संसाधनों से सिंचाई करने पर किसानों पर बोझ अधिक पड़ रहा है। ऐसे में किसान प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बारिश होे और उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed