फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hostage fight in loader tempo

Agra News: लोडर टेंपो में बंधक बनाकर की मारपीट

Sun, 23 Jul 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hostage fight in loader tempo
कासगंज। क्षेत्र में मजदूरी कर आ रहे एक मजदूर को बंधक बनाकर मारपीट की गई। मामले में मजदूर ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला अशोकनगर निवासी सुनील कुमार का कहना है कि वह 20 जुलाई को मजदूरी कर अपने घर जा रहा था। जब वह स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचा तो लोडर टेंपो में सवार चालक जितेंद्र निवासी कमरपुर एवं तीन अन्य लोगों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। उसे चार घंटे तक बंदी बनाकर रखा और उसकी मारपीट की गई। उसका कहना है कि वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर आया। मामले में सुनील ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed