फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Host Agra starts with a win on the first day of Police Games

Agra News: पुलिस खेल में पहले दिन मेजबान आगरा का जीत से आगाज

Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Host Agra starts with a win on the first day of Police Games
पुलिस खेल प्रतियोगिता 
आगरा। पुलिस की पहचान सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के मैदान में भी खाकी का जज्बा पूरे दमखम के साथ नजर आता है। इसी उत्साह के बीच बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परेड मैदान में 18वीं अंतर जनपदीय फुटबाल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों के 227 प्रतिभागी खेल कौशल और शोध प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन दिवस पर पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कमिश्नरेट आगरा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर मेजबान जिले को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने किया। खिलाड़ियों और अधिकारियों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता व टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस विभाग में आपसी समन्वय, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस परेड मैदान में 9 से 11 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फुटबाल प्रतियोगिता के लिए आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के दल अपने शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में फुटबाल के पुरुष वर्ग के 121, महिला वर्ग की 75 खिलाड़ी और वैज्ञानिक अनुसंधान के 31 सदस्य सहित कुल 227 प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में कमिश्नरेट आगरा ने मैनपुरी को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अलीगढ़ ने मथुरा को 3-0, तीसरे मुकाबले में एटा ने हाथरस को 1-0 और चौथे मैच में फिरोजाबाद ने कासगंज को 3-0 से पराजित किया।

महिला वर्ग में अलीगढ़ ने मथुरा को 2-1 से, फिरोजाबाद ने हाथरस को 2-0, कमिश्नरेट आगरा ने एटा को 3-0 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, डीसीपी पश्चिमी आदित्य, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल पूनम सिरोही आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed