फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hospital sealed in soronji

सोरों में एक हॉस्पिटल किया सील

Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
hospital sealed in soronji
कासगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार द्वारा 20 दिन पहले निरीक्षण कर नोटिस देने के बाद भी अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालक द्वारा प्रमाणपत्र नहीं दिखाए। इसके बाद बुधवार को अस्पताल व पेथोलौजी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक अपनी टीक के साथ बरकुला रोड पर संचालित क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। 20 दिन पहले दिए गए नोटिस के बाद भी क्लीनिक संचालित मिला। क्लीनिक में दवाओं का रखरखाव सही नहीं पाया गया। कई दिन पहले खोली गई फाइलों का प्रयोग होता मिला। दवाओं पर एक्सपायरी तिथि तक दिखाई नहीं दे रही थी। संचालक से रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण आदि के प्रमाणपत्र मांगे गए, लेकिन संचालक जगदीश कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। अधीक्षक ने बताया कि 20 दिन पहले निरीक्षण के दौरान कागज नहीं दिखाए गए थे। कागजों को दिखाने के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद भी कागज नहीं दिखाए गए। आज भी कागज नहीं दिखाए गए। जिसके चलते अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान बीसीपीएम चंद्रिका, हैल्थ सुपरवाइजर अशोक, वार्ड व्याय कौशल, डाटा एंट्रीआपरेटर आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed