फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   horse carriage driver died due to collision with scarps

Agra News: स्कार्पियों की टक्कर से घोड़ा गाड़ी चालक की मौत

Sat, 27 May 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
horse carriage driver died due to collision with scarps
कुरावली।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घोड़ा गाड़ी लेकर भट्ठे पर जा रहे युवक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव लखौरा खुर्द निवासी बालिस्टर सिंह (35) गंगा जमुनी के पास एक भट्ठा पर घोड़ा गाड़ी से ईंट आदि ढोने का काम करता था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह गाड़ी लेकर भट्ठे पर काम करने जा रहा था। गांव से निकलते ही मार्ग से गुजर रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घोड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में बालिस्टर सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद मृतक के घर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed