फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horror killings Attempt Father shoot Daughter and thrown in Bushes Crime News

यूपीः हॉरर किलिंग का प्रयास, पुत्री को गोली मारकर झाड़ियों में फेंका

Wed, 10 Jul 2019 04:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jul 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Horror killings Attempt Father shoot Daughter and thrown in Bushes Crime News
crime amar ujala
किशोरी की गर्दन में गोली मार उसके माता पिता और मामा मलावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के पास झाड़ियों में फेंक कर चले गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को देखा तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया तो उसने बताया कि उसके परिजन प्रेमी की हत्या करने के बाद उसे भी मारना चाहते हैं। वह ही उसे यहां मरा समझ कर फेंक गए हैं। किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज होने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर निवासी निशा (18) पुत्री अफरोज अपने परिजनों के साथ अलीगढ़ में रहती है। अलीगढ़ में रहते हुए युवती का अलीगढ़ निवासी आमिर पुत्र अकील के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने प्रेमी आमिर की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक नाले में फेंक दिया था। प्रेमी की हत्या किए जाने के बाद युवती परिजनों के विरोध में हो गई। 

परिजन युवती को भी मारने का प्लान बनाने लगे। इसी को लेकर युवती के परिजन उसे बाइक पर बैठाकर घर से एटा चलने की कह कर मलावन थाना क्षेत्र में ले आए। यहां किशोरी के गले में गोली मार दी। 

इसके बाद उसे मरा समझकर माता पिता और मामा मलावन क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप झाड़ियों में फेंक कर चले गए। रात भर झाड़ियों में लहूलुहान हालत पड़ी रहने वाली निशा को सुबह ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में पहुंची किशोरी को चिकित्सकों गंभीर बता अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मामले की रिपोर्ट बहादुरपुर निवासी पंकज तिवारी ने युवती के पिता अफरोज, मां नूरजहां एवं मामा इस्तियाक निवासी सरावल सिढ़पुरा कासगंज के खिलाफ दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए मलावन पुलिस ने बारथर गांव में दबिश दी, लेकिन परिजन वहां नहीं मिले। 

संजय कुमार, एएसपी, एटा का कहना है कि लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस की देखरेख में घायल लड़की का इलाज अलीगढ़ में कराया जा रहा है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed