फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   horror killing case in firozabad

हॉरर किलिंग: छलका मां का दर्द, बोली- मैं घर पर होती तो बेटी की हत्या नहीं होने देती

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
horror killing case in firozabad
मृतका पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के गांव सलेमपुर खुटियाना में बेटी के हत्यारोपी पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। रविवार को देर शाम अपने तीन पुत्रों के साथ मां भी गांव पहुंच गई। सोमवार को घर पर सन्नाटा रहा। मृतका की मां ने कहा कि उसका सब कुछ उजड़ गया। 
विज्ञापन


जसराना क्षेत्र के गांव सलेतपुर खुटियाना में प्रेम प्रसंग से खफा हरिवंश कुमार ने अपनी बेटी पूजा की करंट लगाने के बाद गड़ासे से काट कर हत्या कर दी थी। घटना के समय पूजा की मां सरिता देवी अपने तीन बेटों के साथ गुड़गांव में थी। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर रविवार देर शाम पूजा के तीनों भाई और मां गांव पहुंच गए। देर रात आरोपी पिता हरिवंश कुमार को जेल भेज दिया गया। वहीं पूजा की मां सरिता देवी ने कहा कि उसका सब कुछ उजड़ गया है। बीमार होने के कारण अपने पुत्रों के पास गई थी। यदि घर पर होती तो शायद यह नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता देवी ने कहा कि बेटी तो हमारी बदनामी कर ही रही थी लेकिन पति को इतना बड़ा कदम उठाने से रोक लेती। बेटी भगवान के पास चली गई तो पति जेल में। इतनी बात कहकर सरिता ने बात करने से मना कर दिया। 

पूजा के प्रेमी से पुलिस ने की पूछताछ 

सीओ ओपी सिंह ने बताया बेटी के हत्यारोपी पिता को पुलिस रविवार को ही जेल भेज चुकी है। पूजा के प्रेमी को पूछताछ के लिए थाने बैठाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।  

भाई बोला, इस बारे में नहीं करनी है बात

अपनी मां के साथ घर में मौजूद भाई योगेश ने कहा कि जो भी बताना था रविवार को बता चुके हैं। अब हम इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि रविवार का दिन हमारे परिवार का काला अध्याय है। इसे भूलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed