फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horror Killing Brother Murdered Sister In Mainpuri Crime News

खुलासाः झूठी आन की खातिर भाइयों ने मौत के घाट उतार दी बहन, प्रेमी पर लगाया था हत्या का आरोप

Fri, 03 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Apr 2020 12:06 AM IST
सार

23 मार्च को भी वह प्रेमी के साथ जाने के लिए घर से निकली तो भाई ब्रजपाल ने पीछा किया और रोक लिया।

विज्ञापन
Horror Killing Brother Murdered Sister In Mainpuri Crime News
मैनपुरी के भोगांव में पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के भोगांव के गांव गढ़िया गोविंदपुर निवासी माधुरी की हत्या प्रेमी ने नहीं, बल्कि परिजनों ने ही मान सम्मान की खातिर की थी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई, भाभी और बहन, बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस माता-पिता की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया गोविंदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की 16 वर्षीय पुत्री माधुरी 23 मार्च को घर से लापता हो गई थी। तलाश के बादपिता की ओर से गांव निवासी एक युवक पर साथ ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


27 मार्च को माधुरी का शव गांव के पास एक खेत में नाला किनारे मिला था। गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। वहीं रस्सी पेड़ पर काफी ऊंचाई पर बंधी थी। घटनास्थल कोदेखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि एक सोची समझी रणनीति के तहत की गई हत्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जांच टीम ने सफलता हासिल की। बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार ने थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि माधुरी की हत्या ऑनर किलिंग हैं। बताया कि माधुरी गांव निवासी एक युवक के साथ कई बार जा चुकी थी।

23 मार्च को भी वह प्रेमी के साथ जाने के लिए घर से निकली तो भाई ब्रजपाल ने पीछा किया और रोक लिया। समझाने पर भी जब माधुरी नहीं मानी तो ब्रजपाल, ब्रजपाल के बहनोई दिनेश निवासी गांव अहमदाबाद थाना बागवाला एटा ने चौपाल के कमरे में ले जाकर दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की भाभी रूमा और बहन राधा के अलावा पिता वीरेंद्र सिंह व रेखा भी ऑनर किलिंग में शामिल रहे।

प्रेमी को भी मारने की थी योजना
गांव गाड़िया गोविंदपुर निवासी माधुरी गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। यह बात परिजनों को अखर रही थी। दो बार माधुरी प्रेमी के साथ जा चुकी थी। इस पर भी परिजनों का गुस्सा बढ़ता गया। 23 मार्च की शाम जब माधुरी घर से निकली तो भाई ब्रजेंद्र पीछे गया।

शायद दोनों को पकड़ भी लिया गया, लेकिन प्रेमी वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने माधुरी की हत्या कर दी। थाना पुलिस का कहना है कि अगर युवक वहां होता तो ये लोग उसे भी मार देते।

उसे माधुरी की हत्या के बारे में जानकारी थी, लेकिन शव मिलने के बाद वह खुद ही आरोपी बन चुका था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने ऑनर किलिंग की सच्चाई पुलिस को बता दी। तब इस हत्याकांड से पर्दा उठ सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed