फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific road accident in Etah: Car collides with divider four including two innocent dead

Road Accident: एटा में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, दो मासूम सहित चार की मौत

Thu, 18 Apr 2024 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 08:00 AM IST
सार

Etah Accident News: एटा में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल चार लोगों को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Horrific road accident in Etah: Car collides with divider four including two innocent dead
एटा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 4 बजे चालक को झपकी आने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसमें सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को सैफई और आगरा रेफर किया गया है। इनमें से एक मृतक की शादी 24 अप्रैल को तय थी। जबकि दूसरे मृतक के चचेरे भाई की शादी बृहस्पतिवार को औपचारिक ढंग से हुई।
विज्ञापन


हादसा पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना गांव के पास हुआ। कुलदीप (21) गांव सथनी दलीपुर थाना दन्नाहार का रहने वाला था। भाई बॉबी ने बताया कि हम तीनों भाई नोएडा में फड़ लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। बुधवार की रात कुलदीप और बड़े भाई रवि, भाभी रंजना, उनकी बेटी आराध्या (6) व नित्या (1) तथा बेटा आदित्य भी साथ थे। 
विज्ञापन


पड़ोसी गांव व्योंति कलां का रहने वाला गुलशन (23) भी आ रहा था। उसके चचेरे भाई निखिल की बृहस्पतिवार को शादी तय थी। बुकिंग की कार को विष्णु निवासी शाहजादपुर थाना औंछा चला रहा था। इनके ही थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी सतेंद्र भी बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर पुल के पास डिवाइडर से टकराकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार सवारों को बाहर निकाला। कुलदीप, गुलशन, आराध्या व नित्या की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से रवि, रंजना और आदित्य को सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि सतेंद्र व विष्णु को आगरा रेफर किया गया है।


सुबह का समय होने की वजह से चालक को नींद आ गई। इसके चलते तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और इतना बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 4 लोगों की जान चली गई। घायलों को बेहतर उपचार के लिए सैफई व आगरा रेफर किया गया है। - राजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed