फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific road accident in Agra before Holi, painful death of three youths

UP: होली से पहले आगरा में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 07 Mar 2023 06:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

राजस्थान के रूपवास निवासी तीन युवक गांव सरेंधी की तरफ से वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे, तभी सरेंधी गांव से आगे तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। 

विज्ञापन
Horrific road accident in Agra before Holi, painful death of three youths
ACCIDENT IN AGRA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर-भरतपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गांव सरेंधी के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में एक युवक की शादी 4 मई को होनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। होली की पूर्व संध्या पर हुए हादसे से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के रूपवास निवासी भागचंद (40), चंदन (25) और राम प्रकाश (23) मंगलवार की शाम सरेंधी की ओर से एक ही बाइक पर बैठ कर घर जा रहे थे। सरेंधी गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार के एयर बैग खुल गए और बाइक काफी दूर तक घसीटती गई। करीब 30 मीटर आगे चालक ने कार रोकी और कूदकर भाग निकला। वहीं बाइक सवार युवक रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंदन और भागचंद घायल पड़े थे। जिन्हें एंबुलेंस मंगाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगनेर लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने इन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मामले में थानाध्यक्ष जगनेर ईश्वर तोमर ने बताया तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं हादसे की जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग भी पहुंचे। परिजन ने बताया कि 4 मई राम प्रकाश की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed