फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific Murder In Sadar 16 Year Old Boy Dead Body Found Crime News

आगराः किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी

Sat, 27 Jun 2020 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Jun 2020 10:15 AM IST
सार

शनिवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने देखी लाश

विज्ञापन
Horrific Murder In Sadar 16 Year Old Boy Dead Body Found Crime News
घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा में एक किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसकी लाश शौच करने गए लोगों ने देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बड़ा उखर्रा में किशोर की लाश मिली। बताया गया है कि 16 वर्षीय डल्लू पुत्र सज्जन निवासी प्रेम नगर शुक्रवार रात को घर से निकला था और लौटा नहीं था। सुबह जब स्थानीय लोग शौच के लिए गए तो उन्होंने बड़ा उखर्रा स्थित 16 बीघा में डल्लू की लाश देखी। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। 
विज्ञापन


फिरोजाबादः मैनपुरी का युवक और सेवानिवृत्त दरोगा कोरोना संक्रमित, 506 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि किशोर की डंडे से पीटकर और ईंटों से कुचल कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, क्षेत्राधिकारी सदर प्रभात कुमार सहित थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में लगी है। वहीं परिजनों का कहना है कि बेटा कब लापता हो गया हमें पता नहीं। वह सोच रहे थे कि छत पर सो गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed