{"_id":"5ef6ce718ebc3e430c40ac6c","slug":"horrific-murder-in-sadar-16-year-old-boy-dead-body-found-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी
Sat, 27 Jun 2020 10:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:15 AM IST
सार
शनिवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने देखी लाश
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा में एक किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसकी लाश शौच करने गए लोगों ने देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार सुबह बड़ा उखर्रा में किशोर की लाश मिली। बताया गया है कि 16 वर्षीय डल्लू पुत्र सज्जन निवासी प्रेम नगर शुक्रवार रात को घर से निकला था और लौटा नहीं था। सुबह जब स्थानीय लोग शौच के लिए गए तो उन्होंने बड़ा उखर्रा स्थित 16 बीघा में डल्लू की लाश देखी। परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
फिरोजाबादः मैनपुरी का युवक और सेवानिवृत्त दरोगा कोरोना संक्रमित, 506 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
बताया गया है कि किशोर की डंडे से पीटकर और ईंटों से कुचल कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, क्षेत्राधिकारी सदर प्रभात कुमार सहित थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में लगी है। वहीं परिजनों का कहना है कि बेटा कब लापता हो गया हमें पता नहीं। वह सोच रहे थे कि छत पर सो गया होगा।