फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific Car Accident In Etah Three Died Latest News

एटा: कार-कैंटर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत

Fri, 19 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jun 2020 12:03 AM IST
सार

भीषण हादसे में जेसीबी मशीन से निकाले गए घायल, अस्पताल में तोड़ा तीनों ने दम 

 

विज्ञापन
Horrific Car Accident In Etah Three Died Latest News
demo pic

विस्तार

एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बा वसुंधरा के पास बुधवार की रात एक कार कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसी में तीनों दोस्त फंस गए थे। 
विज्ञापन


कस्बा वसुंधरा के पास बुधवार की रात करीब 8:30 बजे कैंटर से कार के टकराने की तेज आवाज हुई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और कार में फंसे तीन लोगों का निकालने का प्रयास किया गया और पुलिस को खबर कर दी।
विज्ञापन



मौसमः सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, दो दिन मिलेगी ताजनगरी को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह से सुधीर (30) पुत्र इंद्रपाल निवासी नगला सेवा, उपेंद्र (24) पुत्र रामगोपाल निवासी गांव बावसा और राहुल (21) पुत्र रामसेवक निवासी नगला खिल्ली को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेज दिया। 

अस्पताल में तीनों युवक ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सुधीर और उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। परिजन आगरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में राहुल ने भी दम तोड़ दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार हादसा बेहद भीषण था और कार ट्रक में बुरी तरह से फंस गई थी। उधर, पुलिस ने रात में ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। 

प्रभारी निरीक्षक केके बालियान ने बताया कि कार अवागढ़ की ओर से जा रही थी, जब कि कैंटर एटा की ओर से आ रहा था। हादसे के पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed