फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific accident on Yamuna Expressway four people died one in critical condition

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक-कैंटर की टक्कर देख रुके कार सवार, दूसरी कार ने रौंद दिया; चार की मौत

Tue, 17 Dec 2024 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 09:10 AM IST
सार

 यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ। कैंटर और दो कारों के बीच टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Horrific accident on Yamuna Expressway four people died one in critical condition
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भयानक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसा खंदौली थाना क्षेत्र में 161-किलोमीटर पर हुआ। कैंटर और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई, जिसके बाद कार सवार हादसा देख रुक गए। इसी दौरान एक और तेज रफ्तार कार ने इनको रौंद दिया। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




 

पुलिस ने बताया कि ये हादसा सोमवार रात डेढ़ बजे हुआ। बताया गया है कि कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया, जिसके बाद कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था। इसी दौरान गोरखपुर से नोएडा जा रहे कार सवार लोग दुर्घटना को देख रुक गए। इस बीच पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने कैंटर चालक समेत चार लोगों को रौंद दिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के नंबर की कार के मालिक लौनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह हैं। मरने वालों में एक कार चालक अनिल कुमार, कैंटर चालक कुलदीप कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी सिकरौली कन्नौज, क्लीनर सचिन पुत्र साहूकार निवासी सविता नगर, टूंडला फिरोजाबाद हैं। चौथे मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed