फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific accident on New Southern Bypass two youths died

Agra: न्यू दक्षिणी बाईपास पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत 

Sun, 12 Jun 2022 08:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 08:15 PM IST
सार

मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर उजरई गांव के समीप रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Horrific accident on New Southern Bypass two youths died
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ और हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर उजरई कट के पास रविवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 रैपुरा जाट की ओर से आ रहे थे युवक 

न्यू दक्षिणी बाईपास पर उजरई गांव के समीप रविवार की शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार सुनहरीलाल (50) और अनिल कुमार (35) की मौत हो गई। दोनों फतेहाबाद के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो युवक रैपुरा जाट की ओर से आ रहे थे। मलपुरा क्षेत्र के उजरई गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

ट्रक पकड़ा, चालक फरार 

हादसे के बाद भागते ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया, चालक गच्चा देकर भाग निकला। मृतकों की शिनाख्त सुनहरी लाल निवासी हुसैनपुरा थाना फतेहाबाद और अनिल कुमार निवासी बसई, फतेहाबाद के रूप में हुई। दोनों रविवार की सुबह किसी काम से मथुरा गए थे। शाम को घर लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। बेटों के शवों के देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed