फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific accident in Mainpuri: Car rammed into a parked truck four people died on spot Police reached

Agra-Lucknow Expressway: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार युवकों की मौत; दोस्तों संग बहन की शादी में आ रहा था भाई

Sun, 25 Feb 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 12:02 PM IST
सार

मैनपुरी में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Horrific accident in Mainpuri: Car rammed into a parked truck four people died on spot Police reached
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 97 पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग कोलकाता से अलीगढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इनमें दो युवक मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी थे और चचेरे भाई थे। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। कार में फंसे शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह एक कार लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। कार जैसे ही माइल स्टोन 97 किमी पर पहुंची। तभी किसी तरह से चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे चार युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार में से निकाले गए सभी चार युवकों की मौत हो चुकी थी। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान जिशान पुत्र अब्दुल, आदिल निवासी जे 125 रामनगर लाइन गार्डन रिच कोलकाता, अमन हसन, तुसीव पुत्र नौशाद के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के पास मिले मोबाइल से संपर्क कर पुलिस ने परिजन को सूचना दी है। इनमें जीशान और आदिल मूल से ऊपरकोट जामा मस्जिद थाना कोतवाली अलीगढ़ के रहने वाले थे। सभी आदिल की बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से अलीगढ़ आ रहे थे।


पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार खडे़ ट्रक से टकराई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी लोग कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed