{"_id":"664b6fc6e536d0c7d90a58f5","slug":"horrible-punishment-on-suspicion-of-theft-first-beaten-then-chilli-powder-poured-on-delicate-body-parts-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में खौफनाक सजा: पहले बेरहमी से पीटा, फिर नाजुक अंगों पर डाला मिर्च पाउडर...तड़पता रहा नहीं आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में खौफनाक सजा: पहले बेरहमी से पीटा, फिर नाजुक अंगों पर डाला मिर्च पाउडर...तड़पता रहा नहीं आया रहम
Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
सार
आगरा में एक युवक को चोरी के शक में खौफनाक सजा दी गई। पहले उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद नाजुक अंगों पर मिर्च पाउडर डालकर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा जिले के शमसाबाद क्षेत्र में चोरी के शक में युवक को ऐसी सजा दी गई कि पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पहले उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो नाजुक अंगों में मिर्च का पाउडर डालकर प्रताड़ित किया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी योगेश (32) मंडी में मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि तीन दिन पहले सब्जी मंडी के एक दुकानदार के यहां कुछ सामान चोरी हो गया था। दुकानदार के परिवार के लोग उस पर ही चोरी करने का शक जता रहे हैं। योगेश की मां सरोज देवी ने बताया कि दुकानदार और उसके परिवार के कुछ लोग उसके बेटे को बहाने से बुलाकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पिटाई की। बेटे के चोरी करने से बार-बार इन्कार करने पर आरोपियों ने गुप्तांग में मिर्च का पाउडर डाल दिया। पिटाई और मिर्च डालने से बेटे की हालत बिगड़ गई। दो दिन आगरा में इलाज कराया गया। सोमवार को पीड़ित ने थाना घटना की शिकायत थाना शमसाबाद में पहुंचकर की। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि सिर्फ मारपीट की घटना हुई है। प्रताड़ित करने का कोई जिक्र तहरीर में भी नहीं है। जांच में भी ऐसा कुछ नहीं मिला।