{"_id":"689ac27718a22f8f1909a71a","slug":"horrible-end-of-love-woman-murdered-then-dead-body-thrown-in-a-carton-lover-will-suffer-life-imprisonment-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्यार का खौफनाक अंजाम...महिला की हत्या, फिर कार्टन में बंद कर फेंकी लाश; प्रेमी भुगतेगा आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्यार का खौफनाक अंजाम...महिला की हत्या, फिर कार्टन में बंद कर फेंकी लाश; प्रेमी भुगतेगा आजीवन कारावास
Tue, 12 Aug 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:56 AM IST
सार
महिला की हत्या के दोषी प्रेमी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सवा दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में हिमांयुपुर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद निवासी आनंद उर्फ अतुल कुमार को अदालत ने दोषी पाया। अपर जिला जज अमरजीत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सवा दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
कोठी मीना बाजार में एक चिकित्सक के घर के पास 22 अप्रैल 2020 को एक महिला का शव कार्टन में मिला था। बाद में मृतका की शिनाख्त किरन (25) के रूप में हुई। प्रकाश नगर निवासी भाई सागर ने बताया कि बहन किरन प्रकाश नगर के मकान में मां के साथ रहती थी।
आनंद जीजा के घर के पास रहता था। उसका बहन के घर आना-जाना हो गया। उसने वर्ष 2016 में बहन की नौकरी एक नेत्रालय में लगवा दी। जानकारी पर नौकरी छुड़वा दी। इसके बावजूद आनंद किरन से शादी करना चाहता था। उसे आश्वासन देता रहा कि पत्नी से तलाक लेकर शादी कर लेगा।
विज्ञापन
एक दिन किरन की हत्या कर शव कोठी मीना बाजार में नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आनंद को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन जून 2020 को आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन ने 10 गवाह पेश किए।