{"_id":"588f91ac4f1c1b2f3de81670","slug":"hording1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के बीच शुरू हुई ‘होर्डिंग वार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के बीच शुरू हुई ‘होर्डिंग वार’

Updated Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
ये है जली हुई होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों में होर्डिंग लगाने की होड़ लगी है। शहर की तीन और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के आंशिक इलाकों में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेने वाले प्रत्याशियों की लाइन लगी है। इससे नगर निगम का खजाना भर रहा है। अब तक करीब 385 होर्डिंग लगाने की अनुमति जारी की गई है। इनमें प्रत्याशियों के साथ-साथ पार्टियों के भी होर्डिंग शामिल हैं।
नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक करीब 141 होर्डिंग की अनुमित ली गई है। इनमें 51 होर्डिंग भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग के लगे हैं। सपा के अतुल गर्ग ने करीब 40 और कुंदनिका शर्मा ने 20 होर्डिंग की अनुमति ली है। छावनी में गुटियारी लाल दुबेश ने 10, ममता टपलू ने 34 होर्डिंग की अनुमति ली है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय की ओर से 20 होर्डिंग की अनुमति ली गई है। एत्मादपुर में बसपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह ने 34, भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप सिंह चौहान ने 30 और सपा प्रत्याशी राजाबेटी बघेल ने 11 होर्डिंग लगाने की अनुमति ली है। अन्य प्रत्याशियों और पार्टियों के भी करीब 69 होर्डिंग लगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी होर्डिंगों के मामले में सबसे पीछे हैं। निर्दलियों में सबसे अधिक प्रताप सिंह गुर्जर ने 30 होर्डिंग लगाने का पैसा जमा किया है। नगर निगम के विज्ञापन विभाग को अब तक करीब 4.25 लाख रुपये की आय हुई है। विज्ञापन प्रभारी संजीव प्रधान का कहना है कि बिना अनुमति के किसी को होर्डिंग नहीं लगाने दिया जाएगा।
किस विधानसभा में कितने होर्डिंग
विधानसभा क्षेत्र होर्डिंग संख्या
आगरा उत्तर 141
आगरा छावनी 50
आगरा दक्षिण 50
एत्मादपुर 75
निर्दलीय/ पार्टियों के 69