{"_id":"6a2dc1fc3886daa19e0cac72","slug":"hopes-pinned-on-deepti-in-the-india-pakistan-mega-clash-agra-news-c-365-1-sagr1044-108372-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भारत-पाकिस्तान की महाजंग में दीप्ति पर टिकीं उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भारत-पाकिस्तान की महाजंग में दीप्ति पर टिकीं उम्मीदें
Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
आगरा। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर विश्व कप के मंच पर देखने को मिलेगी। महिला टी 20 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी होंगी। वहीं आगरा के खेल प्रेमियों की नजरें खास तौर पर अपनी स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर रहेंगी।
क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति एक बार फिर अपने खेल से भारत को जीत की राह दिखाएंगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी ऑफ स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है।
अनुभव और संयम आएगा काम
दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनका अनुभव और संयम टीम के बहुत काम आएगा। वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। - सानवी भाटिया, स्टेट क्रिकेट खिलाड़ी।
विज्ञापन
-- -
पूरा देश मैच से जुड़ जाएगा
जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं तो पूरा देश मैच से जुड़ जाता है। पाकिस्तान से मुकाबला हमेशा प्रतिष्ठा का होता है। हमें विश्वास है कि दीप्ति इस मुकाबले की नायिका बन सकती हैं। - हेमलता काला, पूर्व इंडियन क्रिकेटर।
-- -- -