फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hope of expansion of Metro route has increased After construction of both corridors of Metro in Agra

Agra: कॉरिडोर बनने के बाद मेट्रो के रूट का होगा विस्तार, शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति

Tue, 19 Dec 2023 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर बनने के बाद इसके रूट के विस्तार होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए सर्वे भी होगा। इससे शहरवासियों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
hope of expansion of Metro route has increased After construction of both corridors of Metro in Agra
Agra Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि अभी दो कॉरिडोर में 29 किमी की दूरी पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसमें 27 स्टेशन हैं। इन दोनों का निर्माण 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके संचालन से यात्रियों को सुविधा बढ़ने के साथ जाम की परेशानी नहीं होगी। 

विज्ञापन


लोगों को इसकी जरूरत बढ़ने पर भविष्य में दयालबाग, बोदला-सिकंदरा रोड समेत अन्य क्षेत्र में इसका रूट का विस्तार हो सकता है। ये कार्य सरकार के निर्देश और बजट मंजूर होने के बाद ही होगा। ऐसा होने पर तकनीकी टीम सर्वे कर रिपोर्ट बनाती है।

विज्ञापन

शूटिंग और जन्मदिन के लिए भी उपलब्ध है मेट्रो ट्रेन

उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो में शूटिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए यूपी एमआरसी को शुल्क देना होगा। इसके लिए घंटों के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। बोगी में जन्मदिन भी मना सकेंगे। इसमें जितनी टिकट खरीदी हैं, उतने ही यात्री होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक बोगी में 55 से अधिक लोग बैठ सकते हैं। ऐसे में कोई जन्मदिन मनाना चाहता है तो उसे टिकट के साथ उतने ही यात्री भी बोगी में होने जरूरी हैं। पूरी ऐसी स्थिति में बोगी में स्थान तय कर बेरीकेडिंग कर दी जाएगी। सभी टिकट खरीदकर भी खाली बोगी में जन्मदिन नहीं मना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed