फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honored the relatives by saluting the heroes

Agra News: वीरों को वंदन कर परिजन को किया सम्मानित

Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Honored the relatives by saluting the heroes
कासगंज। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में 77 वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ सचिन, एएसपी जितेंद्र दुबे, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर सतीश कुमार ने वीरता पुरस्कार प्राप्त पैराट्रूपर विनय कुमार सेना मेडल को वीरों का वंदन पत्र एवं स्मृति उपहार से सम्मानित किया।
विज्ञापन



ऑनरेरी कैप्टन ओमपाल सिंह सेना मेडल, ऑनरेरी कैप्टेन अजय पाल सिंह सेना मेडल, को स्मृति उपहार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शहीद सैनिकों की वीर नारियों राममूर्ति पत्नी शहीद गाड्र्समैन श्यामबाबू, पूनम देवी पत्नी शहीद सिपाही जयकुमार सिंह, नीरज कुमारी पत्नी सिपाही केशव सिंह, सरोज देवी पत्नी लांस नायक कुंवर पाल को वीरों का वंदन पत्र एवं स्मृति उपहार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय विश्व यु़द्ध के सैनिकों की पत्नियों रहीसन, अनीसा बानो, महरूमन, सरवती देवी एवं कैलाशवती को स्मृति उपहार एवं आर्थिक सहायता स्वरूप दो-दो हजार रुपये का चैक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने बलिदानी सैनिकों के परिवारों को नमन करते हुए देश के प्रति प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके सम्मान से ही स्वयं का सम्मान होना बताया। एएसपी ने सैनिकों के परिवारों का सम्मान करते हुये कहा कि वह हमेशा सैनिक परिवारों से जुड़े रहेंगे और उनकी हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर सतीश कुमार ने बलिदानी सैनिकों की गाथा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से अब तक हुए युद्धों में सैनिकों द्वारा देश की सीमा पर रक्षा कठिन परिस्थतियों में की जाती है। सभी उपस्थित जनसमूह एवं वीरागंनाओं का वंदन किया। समारोह में लगभग 120-130 सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed