{"_id":"69b6a9fb62ed83aa620a7855","slug":"honeybees-attack-tourists-at-the-taj-mahal-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल पर आई ये कैसी आफत, दहशत में आ गए पर्यटक, मुंह और सिर ढक कर दाैड़े; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल पर आई ये कैसी आफत, दहशत में आ गए पर्यटक, मुंह और सिर ढक कर दाैड़े; देखें वीडियो
Sun, 15 Mar 2026 06:16 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:16 PM IST
सार
ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक रविवार को दहशत में आ गए। सिर और मुंह ढककर दाैड़ने लगे। स्मारक में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ताजमहल पर मधुमिक्खयों का हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के दीदार को आए पर्यटकों के लिए रविवार की दोपहर दहशत भरी रही। मुख्य मकबरे के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। हमले से स्मारक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे जब स्मारक में पर्यटकों की काफी भीड़ थी, तभी मुख्य मकबरे के पास स्थित मेहमान खाने की ओर से मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड अचानक उड़ने लगा। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने वहां मौजूद पर्यटकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए सैलानी अपने सिर को कपड़ों से ढककर भागने लगा। हमले के कारण मुख्य प्लेटफार्म और मेहमान खाने के आसपास भगदड़ जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
विदेशी और देशी पर्यटक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे उन्हें दर्द और सूजन की शिकायत हुई।
वहां तैनात एएसआई के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सक्रिय हुए। पर्यटकों को तुरंत उस प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन