फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honesty of GRP Returned the bag full of cash and clothes to the passenger

UP: जीआरपी की ईमानदारी...यात्री को लौटाया नकदी और कपड़ों से भरा बैग, यूं लौटाई मुस्कान

Thu, 10 Jul 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 10:10 AM IST
सार

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्री अपने बैग को स्टेशन पर ही भूल गया। इस बैग में नकदी और कपड़े रखे हुए थे। जीआरपी को ये बैग मिल गया। जिसके बाद यात्री से संपर्क कर उसके रिश्तेदार को ये बैग दिया गया। 
 

विज्ञापन
Honesty of GRP Returned the bag full of cash and clothes to the passenger
जीआरपी की ईमानदारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कैंट स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गश्त कर रही थी। इस दौरान स्टेशन के मेन गेट पर लगे बैरियर के पास उन्हें एक लावारिस बैग मिला। बैग में कुछ कपड़े और नकदी रखी हुई थी। जीआरपी ने बैग में मिले कागजात की मदद से यात्री को सूचना दी, इसके बाद  उसने अपने रिश्तेदार को भेजा। जीआरपी ने बैग उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि बुधवार को आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी कर्मचारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मेेन गेट के बैरियर के पास एक लावारिस बैग मिला। बैग की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। बैग को खोला तो उसमें कुछ कपड़े और 60 हजार 200 रुपये थे। बैग में कुछ कागजात भी थे जिसमें यात्री का नाम लिखा हुआ था। कर्मचारियों ने बैग मलिक यात्री नासिर खान निवासी जिला ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से संपर्क किया। यात्री ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने की जल्दी में वह अपना बैग स्टेशन पर भूल गए थे।
विज्ञापन


यात्री नासिर खान ने इटावा निवासी अपने रिश्तेदार अनवर वारसी को स्टेशन पर भेजा। इसके बाद जीआरपी ने उन्हें नकदी और अन्य सामान के साथ बैग वापस कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed