{"_id":"678fdeb982c4146d7d034399","slug":"homeguard-dies-in-road-accident-in-agra-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, बेटे की भी दुर्घटना में गई थी जान; पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, बेटे की भी दुर्घटना में गई थी जान; पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Tue, 21 Jan 2025 11:25 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:25 PM IST
सार
सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव श्यामो मोड़ चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़े होमगार्ड को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया। पत्नी व बेटियों की रो-रोकर हालत खराब है। वर्ष 2009 में उनके बेटे की भी सड़क हादसे में जान गई थी।
श्यामो गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया उनके चाचा नरेंद्र पाल सिंह (55) होमगार्ड थे। इस समय जिला मुख्यालय पर उनकी रात की ड्यूटी चल रही थी। शुक्रवार रात को उनके मौसेरे भाई धर्मवीर उन्हें गांव के पास शमसाबाद रोड ड्यूटी जाने के लिए छोड़ने गए थे।
वह सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लाग उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भाई के बाद उठा पिता का साया
होमगार्ड नरेंद्र पाल के पांच बेटियां और एक बेटा सहित छह बच्चे थे। 2009 में बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बड़ी बेटी की 2019 में तो दूसरी बेटी की पिछले साल शादी की थी। संध्या (13), कविता (18) और प्रभा (22) की अभी शादी नहीं हुई है।