फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Homegaurd Murder Case Mathura Police arrested Ragini Singer Nardev mathura crime news

Mathura: रागिनी गायक ने साथियों संग मिलकर की थी होमगार्ड की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए रेल ट्रैक पर फेंकी

Mon, 25 Jul 2022 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 08:40 AM IST
सार

जिले में हुई होमगार्ड की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अभी तक हत्या और आत्महत्या के बीच फंसी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुआ साफ किया है कि रागिनी गायक नरदेव  ने साथियों संग मिलकर होमगार्ड की हत्या की थी।

 

विज्ञापन
Homegaurd Murder Case Mathura Police arrested Ragini Singer Nardev mathura crime news
जोधपुर में भाई-बहन का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में एक सप्ताह पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले निलंबित होमगार्ड के शव के मामले में पुलिस ने रागिनी गायक नरदेव बैनीवाल साहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि होमगार्ड की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका था।

विज्ञापन

 
 18 जुलाई को आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गिड़ोह निवासी होमगार्ड नवल सिंह का शव मिला था। इस मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का शक जताया जा रहा था, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन की तो मामले का खुलासा हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि होमगार्ड की हत्या रागिनी गायक नरदेव बैनीवाल, जीतराम, जसमत, विष्णु निवासी कामर, नरेश, निवासी दहगांव ने सुनियोजित तरीके से की थी। 

विज्ञापन

खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद 

पुलिस ने बताया कि होमगार्ड नवल सिंह और होशियार सिंह गांव गिड़ोह के बीच खेत की मेड़ को लेकर 23 मई 2021 में विवाद हुआ था। इस मामले में होशियार घायल हो गया था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इस संबंध में राजेश ने नवल सिंह, उसकी पत्नी व पांचों पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन पूर्व नवल सिंह को जमानत मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए रेल ट्रैक पर फेंकी लाश

आरोपियों ने 17 जुलाई को होमगार्ड नवल सिंह और उसके पुत्र को को पकड़ लिया और कामर के जंगलों में ले जाकर लाठी डंडों एवं गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयोग की गई कार, मोबाइल एवं लाठी-डंडे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed