फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home Minister rajnath singh said that do not forget student rites

वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी महाशक्ति बन जाएगा भारत: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 29 Oct 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 29 Oct 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Home Minister rajnath singh said that do not forget student rites
दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भारत वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी महाशक्ति बन जाएगा। देश 2014 में 9वें नंबर पर था, अब छठे पर है। देश धनवान हो रहा है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग भी देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग दें, इसकी व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने दुनियाभर में हिंदी का मान बढ़ाया है। दुनिया हमारी नकल करके खुद को महान बताती है। सारे महत्वपूर्ण सिद्धांत हमारे ऋषि मुनियों ने दिए हैं।

विज्ञापन


ये बातें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 84वें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने छात्रों में संस्कारों को लेकर खास जोर दिया। कहा कि बिना संस्कार के किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री सिंह ने कहा हर दीक्षांत समारोह में बच्चों से कहता हूं कि संस्कार, मूल्य और मनोभाव को ठीक करके रखना। ये प्रयत्न आपके द्वारा निरंतर करते
रहना चाहिए। मैं जानता हूं पढ़ाई के बाद आपकी इच्छा होगी शानदार नौकरी मिले। अच्छा वेतन हो, शानदार मकान मिले। सब मिलाकर अच्छा पैकेज मिले। 

उन्होंने कहा कि लेकिन, जीवन में सिर्फ इतना ही नहीं है। उन्होंने न्यूयार्क का सबसे ऊंचा वर्ड ट्रेड सेंटर की याद दिलाई। कहा कि एक व्यक्ति पढ़ा लिखा था, जिसका अच्छा कैरियर और अच्छा पैकेज था। उसने हवाई जहाज उड़ाते उड़ाते अपने को मौत के अंधेरे में डाल दिया और हजारों को मौत के नींद सुला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Home Minister rajnath singh said that do not forget student rites
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक। - फोटो : अमर उजाला

सब कुछ होने के बाद भी उसने ऐसा क्यों किया, क्योंकि उसका मनोभाव ठीक नहीं था। बुद्धि से विचार पैदा नहीं होते हैं। मन और मनोभाव से ही विचार पैदा होते हैं। बुद्धि को गाइड करने का कोई काम करता है, तो वह मन और मनोभाव है। आपके मन का भाव अच्छा होना चाहिए।

इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा पढ़ाई में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। स्नातक करने के साथ मेडल पाने में लड़कियां बहुत आगे निकल गई हैं। विश्वविद्यालय में भी तेजी से सुधार हुआ है।

उन्होंने पढ़ाई के लिए शिक्षक की जिम्मेदारी से लेकर छात्रों को नियमित कक्षा में आने तक की समझाइश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed