फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holika Dahan will be held at 24 hundred places in the district

जिले में 24 सौ स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sat, 27 Mar 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 24 hundred places in the district
मैनपुरी। जिले में 24 स्थानों पर होलिका दहन होगा। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। 29 मार्च को रंगों की होली होगी। कोरोना महामारी के बीच आयोजित हो रहे होली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आचार्य रामानंदन बताते हैं कि होली के अवसर पर पूर्णिमा को होलिका व्रत का संकल्प करें। दोपहर में होलिका दहन वाले स्थान को पवित्र जल से शुद्ध कर लें। उसमें लकड़ी, सूखे उपले डालें। शाम के समय उसकी पूजा करें। होलिका के पास और किसी मंदिर में दीपक जलाएं। होलिका में कपूर भी डालना चाहिए, इससे होली जलते समय कपूर का धुआं वातावरण की पवित्रता बढ़ाता है। शुद्ध जल सहित अन्य पूजा सामग्रियों को एक-एक कर होलिका को अर्पित करें।
विज्ञापन

होलिका दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। इसके बाद घर से लाए हुए जौ, गेहूं, चने की वालों को होली की ज्वाला में डाल दें। होली की अग्नि और भस्म लेकर घर आएं और पूजा वाली जगह रखें। आचार्य रामानंदन के मुताबिक, इस बार 28 मार्च को सुबह 3:27 बजे से पूर्णिमा तिथि लग रही है और यह 28 और 29 मार्च की मध्य रात्रि 12:17 बजे समाप्त हो रही है। इसीलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 28 मार्च को सूर्यास्त शाम 6:51 बजे से लेकर रात 9 :12 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन- 28 मार्च
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- शाम 6:51 बजे से 9:12 बजे तक
होलिका दहन का कुल समय- दो घंटे 21 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed