फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holika Dahan 2022 Celebration Of Holi Starts in agra 

होली 2022: होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली का हुड़दंग, रंग और गुलाल से सरोबार हुआ आगरा 

Fri, 18 Mar 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 11:27 AM IST
सार

शहरभर में 850 से ज्यादा स्थलों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर प्रेम और सौहार्द के इस पर्व की बधाई दी। वहीं आज सुबह से ही शहर में रंगों का उत्सव शुरू हो गया।

विज्ञापन
Holika Dahan 2022 Celebration Of Holi Starts in agra 
होली के रंगों में सरोबार हुआ आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरभर में बृहस्पतिवार को 850 से ज्यादा स्थलों पर होलिका दहन किया गया। दोपहर को महिलाओं ने रंगोली सजाने के बाद परिक्रमा लगाकर सूत बांधा। पूजा अर्चना करके बच्चों के आरोग्य की प्रार्थना की। शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया तो लोगों ने होली में गेहूं की बालियां और होले भूने। इसके बाद आज सुबह से रंगभरी होली की शुरूआत हो गई। 

विज्ञापन

 
शहरभर में रंग भरनी एकादशी से ही चौराहों पर होली की चौक पर लकड़ियां और कंडे आदि जमा होना शुरू हो गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही होली को बड़ा करने के लिए युवाओं की टोलियां लगी रहीं। दोपहर को महिलाओं ने होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर रंगोली बनाकर पूजा अर्चना की। बच्चों के आरोग्य के लिए होलिका माता से प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन


सेंट जोंस चौराहा, किदवई पार्क, कमला नगर, सदर बाजार, लोहामंडी, बल्केश्वर, बेलनगंज, बांस दरवाजा समेत 850 से ज्यादा स्थलों पर शहर और जिले में 3200 स्थलों पर होलिका दहन हुए। इस दौरान पुलिस ने भी सतर्कता बरती। शुक्रवार की सुबह से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे साउंड सिस्टम पर थिरके युवा 

मोहल्लों में डीजे साउंड सिस्टम पर चलते होली के गीतों पर युवा थिरकते नजर आए। युवाओं ने होली का अपने ही अंदाज में लुत्फ उठाया। इस मौके पर ठंडाई का भी प्रबंध किया गया। जहां बच्चों में रंग खेलने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया, तो वहीं बुजुर्गों ने भी बड़ी ही  सादगी के साथ एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई दी।

सोशल मीडिया पर छाये होली के रंग 

होली के पर्व पर जो लोग दूर दराज के अपने रिश्तेदारों और परिजनों संग होली नहीं खेल सकें, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये होली के रंग बिखेरे। सोशल मीडिया पर होली की धूम मची दिखाई दी। खूबसूरत मैसेज, शायरी व कविता आदि से सोशल मीडिया सराबोर रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed