फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holika dahan 1447 place

1447 स्थानों पर जलाई जाएगी होली

Fri, 26 Mar 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
holika dahan 1447 place
कासगंज में आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में रखी गई होली - फोटो : KASGANJ
जिले में 1447 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। पुलिस ने संवदेनशीलता को देखते हुए सुरक्षा का खाका खींच लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से कासगंज व गंजडुंडवारा पर विशेष फोकस किया। दंगा रोधी उपकरणों के साथ पुलिस के जवानों को तैनात करने की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

होली व शब ए बरात का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। होलिका पूजन 28 मार्च को होगा। इसी दिन रात में शब ए बरात का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व 29 मार्च की सुबह तक चलेगा। वहीं इसी दिन सुबह से ही होली की आखत देने के लिए लोगों के निकलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस ने पवों को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जिला के सभी 10 थाना क्षेत्रों में 1447 होलिका स्थल हैं। इनमें से 112 होलिका स्थल मिश्रित आबादी में हैं। पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी होलिका स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी थानों की पुलिस की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। इसके साथ ही अलग सें भी पुलिस व पीएसी की व्यवस्था की गई है। कासगंज व गंजडुंडवारा क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए इन क्षेत्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष ध्यान दिया गया है। इन क्षेत्रों में पुलिस पीएसी के अलावा फायर टेंडर, टीयर गैस, क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है। जबकि ढोलना, सहावर एवं पटियाली में थाना पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात होंगे। शेष थानों में संबंधित थानों के पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
होलिका स्थल 1447
मिश्रित आबादी वाले होलिका स्थल 112
जिला में यह रहेगी पुलिस व्यवस्था
निरीक्षक 19
उपनिरीक्षक 114
हेडकांस्टेबल 180
आरक्षी 330
महिला आरक्षी 69
होमगार्ड 276
पीएसी 2 प्लाटून
फायर टेंडर 2
टीयर गैस 2
क्यूआरटी 3
होलिका स्थलों पर लगने लगे ढेर
युवाओं की टोलियां सक्रिय हो गई हैं। युवाओं के द्वारा होलिका स्थलों पर लकड़ियों के ढेर लगाना शुरू कर दिए हैं ताकि ऊंची होली हो सके।
होली के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होलिका स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। रविवार से सभी स्थलों पर पुलिस के जवानों को तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed